[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट ने डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट ने डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

नए सत्र की शुरुआत सेवा कार्यों से, चिकित्सक व सीए दिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

रतनगढ़ : लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट ने सत्र 2026-27 के प्रथम दिन सेवा कार्यों के साथ डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सम्मान समारोह आयोजित किया। क्लब अध्यक्ष मनोज जोशी की अध्यक्षता में नगर में निस्वार्थ भाव से सेवाएं देने वाले चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का माला, दुपट्टा व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।

चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. लालचंद सुथार, डॉ. टी.डी. हर्ष और डॉ. अरविंद शर्मा की उपस्थिति में डॉ. सुखवीर खीचड़, डॉ. पम्मी कोचर, डॉ. राजेंद्र कोचर, डॉ. उमेद सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रेम कुमारी कुमावत, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. रामानुज महर्षि और डॉ. हिमांगी पारीक का सम्मान किया गया। वहीं सीए दिवस के अवसर पर नेहा नौहाल, उत्तम नौहाल, पूजा पचलंगिया, श्रीकांत व्यास, प्रियांगी पारीक और हिमांशु व्यास का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत अन्न क्षेत्र में साधु-संतों को भोजन प्रसाद वितरित करने तथा सरदारशहर बाइपास स्थित नंदीशाला में गोवंश को गुड़ और चारा खिलाकर की गई।

इस अवसर पर डॉ. अरविंद शर्मा ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए चिकित्सकों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। डॉ. सुखबीर कस्वा ने सम्मान के लिए क्लब का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई। वहीं सीए नेहा नौहाल ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट संजय कटारिया ने किया। समारोह में क्लब के वरिष्ठ सदस्य सांवरमल भून, कोषाध्यक्ष गोपाल बामनोलिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker