खेतड़ी के गोठड़ा में 70 श्रमिकों को मिला रोजगार:वीबीवीरामजी योजना का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ, 120 दिन काम मिलेगा
खेतड़ी के गोठड़ा में 70 श्रमिकों को मिला रोजगार:वीबीवीरामजी योजना का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ, 120 दिन काम मिलेगा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की गोठड़ा ग्राम पंचायत में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय वीबीवीरामजी योजना का शुभारंभ किया गया। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि थे। जबकि सरपंच सरती देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
120 दिन मिलेगा रोजगार
विधायक धर्मपाल गुर्जर ने बताया-केंद्र और राज्य सरकार ने मनरेगा योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए वीबीवीरामजी योजना लागू की है। इस योजना के तहत श्रमिकों को अब 100 की बजाय 120 दिनों का रोजगार मिलेगा, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
एसडीएम ने योजनाओं की जानकारी दी
एसडीएम सुनील चौहान ने इस अवसर पर श्रमिकों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास और श्रमिक कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है और श्रमिकों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।
गोठड़ा ग्राम पंचायत में योजना के पहले चरण में 70 महिला एवं पुरुष श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगार के दिनों में वृद्धि से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
माला पहनाकर किया स्वागत
शुभारंभ के दौरान विधायक धर्मपाल गुर्जर ने श्रमिकों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने श्रमिकों को सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर हरिराम गुर्जर, महेंद्र कुमावत, बबलू अवाना, रामस्वरूप, रामकरण, नरेंद्र, कुलदीप, दुर्गेश, विमला देवी, सजना देवी, रामकला, भतेरी देवी, विमला देवी, सरोज, अनिता, संतरा देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2236863

