[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

3 छात्राओं को प्रिसिंपल ने हवाई यात्रा करवाई:निजी खर्च पर जयपुर से दिल्ली भेजा, 90% से अधिक अंक लाने पर किया था वादा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

3 छात्राओं को प्रिसिंपल ने हवाई यात्रा करवाई:निजी खर्च पर जयपुर से दिल्ली भेजा, 90% से अधिक अंक लाने पर किया था वादा

3 छात्राओं को प्रिसिंपल ने हवाई यात्रा करवाई:निजी खर्च पर जयपुर से दिल्ली भेजा, 90% से अधिक अंक लाने पर किया था वादा

रानोली : रानोली कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेटा के प्रधानाचार्य मदन लाल जाट ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को अपने निजी खर्च पर हवाई यात्रा कराई। यह यात्रा जयपुर से नई दिल्ली तक आयोजित की गई।

प्रधानाचार्य मदन लाल जाट की इस पहल के तहत विद्यालय की व्याख्याता मंजू नेहरा के मार्गदर्शन में तीन छात्राएं सानिया गोगलिया, वर्षा गहलोत और खुशबू सैनी ने हवाई यात्रा की। उन्होंने दिल्ली में प्रमुख ऐतिहासिक, शैक्षणिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव देना था। इसका लक्ष्य उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करना भी था।

दिल्ली में प्रमुख ऐतिहासिक, शैक्षणिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।
दिल्ली में प्रमुख ऐतिहासिक, शैक्षणिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।

प्रधानाचार्य मदन लाल जाट ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। इसके तहत, जो विद्यार्थी 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें भी अपने निजी खर्च पर हवाई यात्रा कराई जाएगी। उन्होंने शिक्षकों के लिए भी प्रोत्साहन योजना की घोषणा की। यदि किसी शिक्षक के विषय में तीन विद्यार्थी 100 में से 100 अंक प्राप्त करते हैं, तो संबंधित शिक्षक को भी उनके निजी खर्च पर हवाई यात्रा कराई जाएगी।

विद्यालय के कंप्यूटर अनुदेशक असलम शेख ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि ऐसे सम्मान से छात्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा बढ़ती है। विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने प्रधानाचार्य की इस पहल की सराहना की है। इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय प्रयास बताया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल मजबूत होगा।

Related Articles