1917 क्यूसेक पानी से बदलेगी शेखावाटी की तस्वीर:यमुना का पानी आएगा चूरू, स्वागत में गांव-गांव निकलेगी कलश यात्रा
1917 क्यूसेक पानी से बदलेगी शेखावाटी की तस्वीर:यमुना का पानी आएगा चूरू, स्वागत में गांव-गांव निकलेगी कलश यात्रा
चूरू : पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने यमुना जल समझौते को शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि चूरू, झुंझुनू और सीकर को 1917 क्यूसेक पानी मिलेगा। उन्होंने घोषणा की कि यमुना का पानी चूरू पहुंचने पर ग्राम पंचायत स्तर पर कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। राठौड़ ने बताया कि 34,102 करोड़ रुपए की इस परियोजना की डीपीआर पर काम शुरू हो चुका है और इसी वर्ष भूमि अधिग्रहण व टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है।
29 जून को हुआ था एमओयू
राठौड़ ने बताया कि 29 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच यमुना जल समझौते पर एमओयू हुआ था। इसके तहत दोनों राज्य राजस्थान-हरियाणा वाटर परियोजना सिस्टम विकसित करेंगे।
295 किलोमीटर पाइपलाइन से पहुंचेगा पानी
उन्होंने बताया कि हरियाणा से 295 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए यमुना का पानी चूरू जिले के राजगढ़ स्थित हांसियावास तक लाया जाएगा। यह परियोजना 34,102 करोड़ रुपए की है, जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम शुरू हो चुका है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
राठौड़ ने यमुना जल समझौते को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यमुना के पानी के मुद्दे पर लंबे समय से राजनीति होती रही है। अब कांग्रेस को इस समझौते पर अपना स्पष्ट रुख जनता के सामने रखना चाहिए, ताकि लोगों को उसकी वास्तविक सोच का पता चल सके।
किसानों के लिए बताया महत्वपूर्ण
विधायक हरलाल सहारण ने यमुना जल समझौते को किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। वहीं, रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने भी इस समझौते का स्वागत करते हुए इसे शेखावाटी के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2236858

