उदयपुरवाटी में शहरी सेवा शिविर की खुली पोल: समय से पहले गायब मिले अधिकारी-कर्मचारी, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
उदयपुरवाटी में शहरी सेवा शिविर की खुली पोल: समय से पहले गायब मिले अधिकारी-कर्मचारी, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
झुंझुनूं : उदयपुरवाटी नगर पालिका परिसर में आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। शिविर में समय से पहले ही अधिकारी एवं कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार चक्कर लगाने के बावजूद उनके काम समय पर नहीं हो रहे हैं।
प्रतिदिन आयोजित होने वाले इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद होने चाहिए, लेकिन शिकायत है कि कई बार संबंधित अधिकारी या कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिलते। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी में बार-बार नगर पालिका के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
शिविर में पहुंचे लोगों ने बताया कि कभी कोई अधिकारी नहीं मिलता तो कभी संबंधित विभाग का कर्मचारी गायब रहते है। जिससे उनके कार्य लंबित रह जाते हैं। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा शिविरों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन धरातल पर आमजन को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय तक शिविर में उपस्थित रहें तो लोगों के अधिकांश कार्य मौके पर ही हो सकते हैं। उनका आरोप है कि कर्मचारियों के समय से पहले गायब होने के कारण शिविर का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।
पटवारी का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल
इधर उदयपुरवाटी क्षेत्र के बैखोप हल्का पटवारी का कथित रूप से काम के बदले रिश्वत मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ये उच्चाधिकारियों के जांच का विषय हैं। मामले को लेकर लोगों में चर्चा का माहौल है और संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहरी सेवा शिविरों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा यदि रिश्वतखोरी के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2236852

