[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल बस को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसा; छात्र ने सूझबूझ से बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल बस को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसा; छात्र ने सूझबूझ से बचाई जान

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल बस को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसा; छात्र ने सूझबूझ से बचाई जान

मंडावा : झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। फतेहपुर बाइपास पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी घटना कैद दिखाई दे रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार घटना दो दिन पहले की है। स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को लेकर डाबड़ी रोड की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान फतेहपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।

CCTV में कैद हुआ छात्र का बचाव

वायरल कथित सीसीटीवी फुटेज में एक छात्र भी हादसे से बाल-बाल बचता दिखाई दे रहा है। सड़क पर जा रहे छात्र ने पीछे से तेज गति से आते ट्रैक्टर को देखकर तुरंत सतर्कता दिखाई और छलांग लगाकर खुद को सुरक्षित कर लिया। उसकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

आपसी सहमति से सुलझा मामला

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और ट्रैक्टर चालक के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार का विवाद या कानूनी कार्रवाई सामने नहीं आई है।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूलों के आसपास सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि स्कूल समय के दौरान तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को और सख्त किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles