ASI सांवतराम और हेड कॉन्स्टेबल जयसिंह को भेजा जेल:8000 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा था, हादसे का वाहन छोड़ने के एवज में मांगे थे
ASI सांवतराम और हेड कॉन्स्टेबल जयसिंह को भेजा जेल:8000 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा था, हादसे का वाहन छोड़ने के एवज में मांगे थे
रींगस : सीकर एसीबी टीम ने रींगस पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सांवताराम गुर्जर और हेड कॉन्स्टेबल जयसिंह जाट को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। बुधवार को उन्हें एसीबी न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया।
दोनों को भेजा जेल
एसीबी पुलिस निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया-एएसआई सांवताराम गुर्जर और हेड कॉन्स्टेबल जयसिंह जाट को एक हादसे वाहन को छोड़ने के एवज में 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। दोनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेजा गया है। साथ ही आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है।
8000 रुपए की रिश्वत मांगी थी
कार्रवाई 30 जून को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सीकर टीम ने एक शिकायत के आधार पर की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि रींगस पुलिस थाने में हादसे के एक मामले में जब्त उसकी गाड़ी को छुड़वाने के लिए एएसआई सांवताराम 8,000 रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद, एसीबी उपमहानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में एक ट्रैप दल का गठन किया गया। इस दल का नेतृत्व एसीबी इकाई सीकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार और पुलिस निरीक्षक सुभाष ने किया। दल ने कार्रवाई करते हुए एएसआई सांवताराम गुर्जर के सहयोगी हेड कांस्टेबल जयसिंह जाट को परिवादी से 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एएसआई सांवताराम को इस प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर खाटूश्यामजी से गिरफ्तार किया गया। एसीबी टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235949


