[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 8 धर्मकांटों पर लगाया जुर्माना:बिना वैरिफिकेशन चल रहे थे; सिंघाना और नवलगढ़ में टीम की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 8 धर्मकांटों पर लगाया जुर्माना:बिना वैरिफिकेशन चल रहे थे; सिंघाना और नवलगढ़ में टीम की कार्रवाई

झुंझुनूं में 8 धर्मकांटों पर लगाया जुर्माना:बिना वैरिफिकेशन चल रहे थे; सिंघाना और नवलगढ़ में टीम की कार्रवाई

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में विधिक माप विज्ञान विभाग ने तौल-माप में पारदर्शिता लाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। इसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 धर्मकांटों पर कार्रवाई करते हुए कुल 24 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।

​विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित धर्मकांटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि कुल 8 धर्मकांटे ऐसे थे, जिनका विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा वैध वैरिफिकेशन नहीं करवाया गया था। वैरिफिकेशन के बिना मशीनों का उपयोग करना अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके कारण विभाग ने इन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

​इन धर्मकांटों पर हुई कार्रवाई

कपिल धर्मकांटा, सिंघाना, ​राज धर्मकांटा, सिंघाना, ​जय हनुमान धर्मकांटा, सिंघाना, ​नूनिया धर्मकांटा, चिड़ावा रोड, ​गोदारा डिजिटल धर्मकांटा, भोड़की, ​गुरु कृपा धर्मकांटा, टोड़, ​देवनारायण धर्मकांटा, नवलगढ़, ​बालाजी कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटा, नवलगढ़

​विभाग की चेतावनी, नियमों का पालन करें

​विधिक माप विज्ञान अधिकारी कहा कि कोई भी व्यापारी या धर्मकांटा संचालक विभाग से सत्यापन करवाए बिना तौल उपकरण का उपयोग नहीं कर सकता। यह विधिक माप विज्ञान अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। उपभोक्ताओं को सही माप मिलना उनका कानूनी अधिकार है।

Related Articles