[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर भवन में बहुजन एकता सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंबेडकर भवन में बहुजन एकता सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

जय पहाड़ी में होगी जनसभा, सामाजिक एकता और संवैधानिक अधिकारों पर रहेगा फोकस

झुंझुनूं : अंबेडकर भवन में बुधवार को प्रस्तावित बहुजन एकता सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट के जिलाध्यक्ष इब्राहिम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम संयोजक विकास आल्हा ने बताया कि गांव जय पहाड़ी स्थित बुद्ध विहार एवं मस्जिद के पास अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और मुस्लिम समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में विशाल बहुजन एकता सम्मेलन एवं जनसभा आयोजित की जाएगी। सम्मेलन में सामाजिक एकता, भाईचारा, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार तथा किसान, मजदूर और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

प्रोफेसर जयलाल सिंह ने कहा कि सम्मेलन सामाजिक समरसता और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन की तैयारियों के तहत “गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जनसंपर्क अभियान” भी शुरू किया गया है। अभियान के माध्यम से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि घर-घर जाकर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।

इस अवसर पर विकास आल्हा, इब्राहिम, प्रो. जयलाल सिंह, महेंद्र सिंह चारावास, रामानंद आर्य, खलील बुडाना, शैलेश भारतीय, शेरसिंह मेहरमपुर, ओमप्रकाश सेवदा, कमलेश काला, शीशराम सिलोलिया, रवि, कपिल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles