[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाज सेवा व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर महेंद्र चौबे का अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समाज सेवा व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर महेंद्र चौबे का अभिनंदन

समाज सेवा व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर महेंद्र चौबे का अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर पुरानी गोगामेड़ी, चूरू में विकास अधिकारी महेंद्र चौबे का समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सांप्रदायिक सौहार्द के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शमशाद अली ने महेंद्र चौबे का शॉल, साफा, स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. अली ने कहा कि महेंद्र चौबे का व्यक्तित्व प्रेरणादायी है। उन्होंने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में विश्वनाथ शर्मा राजगुरु, विमल सारस्वत, संदीप पाटिल, गोपाल शर्मा, रामावतार लोहिया, गोविंद महनसरिया, संतोष महनसरिया, नित्यानंद कुदाल, एडवोकेट योगेश शर्मा, रिज़वान खान, करण शर्मा, भंवरलाल सैनी, श्रवण कुमार भाटी एवं मोहम्मद रिज़वान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles