[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में नाथ समाज का महाजुटाव, झुंझुनू से बड़ी संख्या में पहुंचे समाजबंधु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में नाथ समाज का महाजुटाव, झुंझुनू से बड़ी संख्या में पहुंचे समाजबंधु

11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, अधिकार और सम्मान की लड़ाई तेज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू (DNT) संघर्ष समिति, राजस्थान के आह्वान पर बुधवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन में झुंझुनूं जिले से नाथ समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। गाड़ियों के काफिले के साथ समाजबंधु जयपुर पहुंचे और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान समाज के अधिकार, सम्मान, जातिगत विसंगतियों के समाधान और विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई गई। समाज के प्रतिनिधियों ने आगे के आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक धर्मपाल योगी, जिलाध्यक्ष बेणी प्रसाद योगी, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल योगी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

Related Articles