शहरी सेवा शिविर-2026: नगर परिषद फतेहपुर के वार्ड 21 से 25 के शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी प्रकरणों का हुआ त्वरित निस्तारण
शहरी सेवा शिविर-2026: नगर परिषद फतेहपुर के वार्ड 21 से 25 के शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी प्रकरणों का हुआ त्वरित निस्तारण
सीकर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत बुधवार को नगर परिषद फतेहपुर के सभागार में वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया।
नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ ने बताया कि शिविर में जनप्रतिनिधि रामावतार संथला, प्रमोद महरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। शिविर में आयुक्त अनिता खीचड़, कैम्प नोडल अधिकारी, सहायक अभियंता विवेक ढाका, नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, टूटे हुए फेरोकवर एवं कोस की मरम्मत, ब्लैक स्पॉट सुधार, पेच रिपेयर कार्य, सार्वजनिक पार्कों एवं शौचालयों की सफाई, आवारा पशुओं को पकड़ने, सीवरेज कनेक्शन एवं मरम्मत, लंबित पत्रावलियों के निस्तारण, 69-क एवं कृषि भूमि पट्टे, स्टेट ग्रांट पट्टे, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर, उपविभाजन-एकीकरण, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम 2.0) के अंतर्गत घरेलू शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर आमजन से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में कृषि भूमि पट्टों से संबंधित 2 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर निस्तारण करते हुए नगर परिषद कोष में 6 लाख 67 हजार 135 रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। 69-क पट्टों के लिए 4 आवेदन प्राप्त हुए। स्टेट ग्रांट पट्टों के अंतर्गत 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8 पट्टों का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 5 आवेदन प्राप्त किए गए तथा पट्टों के पुनर्वैधीकरण के लिए प्राप्त 2 आवेदनों का भी निस्तारण किया गया।
यूडी टैक्स जमा कराने से संबंधित 6 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए नगर परिषद कोष में 37 हजार रुपये जमा हुए। जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण-पत्र के लिए प्राप्त 36 आवेदनों का शिविर अवधि में निस्तारण कर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5 पात्र लाभार्थियों के प्रकरणों का निस्तारण करते हुए प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। इस प्रकार कुल 2 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों को उपलब्ध कराई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235920


