चंद्रप्रकाश डूडी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, क्षेत्र में खुशी की लहर
चंद्रप्रकाश डूडी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, क्षेत्र में खुशी की लहर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : खिरोड़ के होनहार युवा एवं शारदा सदन स्कूल के पूर्व छात्र चंद्रप्रकाश डूडी का कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चयन पर ग्रामीणों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
चंद्रप्रकाश डूडी, शारदा सदन स्कूल के प्रिंसिपल रणजीत सिंह डूडी के पुत्र हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर में हुई है। कार्यभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।
चयन की सूचना मिलते ही खिरोड़ सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। खिरोड़ ग्राम पंचायत के प्रशासक महावीर प्रसाद भामू, रणवीर गुर्जर, शक्ति सिंह शेखावत, धर्मवीर सिंह शेखावत, भगवान सिंह शेखावत, योगेंद्र सिंह शेखावत, प्रदीप शर्मा, पवन दाधीच, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशनलाल गुर्जर, प्रधानाचार्य श्रवण कुलदीप, प्रधानाचार्य जयप्रकाश मीणा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर दीनदयाल सैनी, प्रधानाध्यापक राजपाल सिंह सुंडा, मंजू सैनी, नरपत सिंह आधवाली, शिक्षा के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्डधारी डॉ. दशरथ सिंह शेखावत, खिरोड़ जीएसएस अध्यक्ष रामनिवास काजला, बिजेश गुर्जर सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, शारदा सदन स्कूल के डायरेक्टर रमाकांत दाधीच एवं विद्यालय परिवार ने भी चंद्रप्रकाश डूडी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2235888


