[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ग्रामीण सेवा शिविर का प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत द्वारा निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ग्रामीण सेवा शिविर का प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत द्वारा निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सीकर में ग्रामीण सेवा शिविर का प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत द्वारा निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सीकर : राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र की डुडवा ग्राम पंचायत में राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा के साथ शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच, प्रगति तथा फीडबैक की समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने शिविर में मौजूद ग्रामीणों से भी संवाद किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित विशेष अभियानों, योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र ग्रामीणों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए।

प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, जिसे प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, तहसीलदार फारूक अली, पंचायत समिति विकास अधिकारी रोमा सहारण, डुडवा ग्राम पंचायत प्रशासक महेश कुमार सहित संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles