[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतननगर का 165 वा स्थापना दिवस मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतननगर का 165 वा स्थापना दिवस मनाया

रतननगर का 165 वा स्थापना दिवस मनाया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतननगर : कस्बे का 165वां स्थापना दिवस मंगलवार को सार्वजनिक खेल मैदान में हीरावत फाउंडेशन, जन समर्पण एवं रतननगर नागरिक परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कस्बे के इतिहास, विरासत और समाज निर्माण में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अधिशासी अधिकारी संजू चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता गोविंद प्रसाद शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रहमत खान, संतोष परिहार एवं महावीर प्रसाद स्वामी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बताया गया कि स्वर्गीय नंदराम जी केडिया ने 165 वर्ष पूर्व रतननगर कस्बे की नींव रखी थी। कार्यक्रम में प्रोफेसर के.सी. सोनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘रतननगर एक विरासत’ की समीक्षा आचार्य सुरेंद्र डी. सोनी ने प्रस्तुत की। साथ ही पुस्तक लेखन के लिए प्रो. के.सी. सोनी का नागरिक अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह में रतननगर के वरिष्ठ नागरिक सांवरमल तंवर, ताजू खान, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, बालकिशन शर्मा, रामप्रसाद टेलर, मदनलाल मीणा, शंकर सिंह चौहान, विनोद शर्मा, कोड़ामल सोनी, विजय गोठवाल, राधेश्याम परिहार, गोपाल गौड़, सुभाष प्रजापत, शंकरलाल सैनी, रमजान खान, संजय जैन, संपत कटारिया, जुगल गुडेसरिया एवं जगदीश नायक सहित अनेक गणमान्य नागरिकों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संपत तंवर ने किया। इस दौरान मनीष चोटिया ने प्रो. के.सी. सोनी को प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन में करीब 200 महिला-पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद तंवर, ललित शर्मा एवं गंगाराम ने प्रमुख आयोजकीय भूमिका निभाई।

Related Articles