[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवीन कुमार को न्याय और मनरेगा बचाने की मांग को लेकर किसान सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सात सूत्री ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवीन कुमार को न्याय और मनरेगा बचाने की मांग को लेकर किसान सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सात सूत्री ज्ञापन सौंपा

नवीन कुमार को न्याय और मनरेगा बचाने की मांग को लेकर किसान सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सात सूत्री ज्ञापन सौंपा

झुंझुनूं : अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले मंगलवार को अंबेडकर पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को सात सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए छात्र नवीन कुमार को न्याय दिलाने, मनरेगा को बचाने, किसानों की समस्याओं के समाधान और अन्य जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई।

किसान सभा के जिला महामंत्री सुमेर बुडानिया ने बताया कि ज्ञापन में छात्र नवीन कुमार को कथित रूप से अवैध रूप से गिरफ्तार कर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, मनरेगा को पूर्व स्वरूप में बहाल करने, अतिक्रमण के नाम पर घरों और धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने, एम.एस. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप एमएसपी कानून लागू करने, वर्ष 2022-23 की रबी फसल खराबे का शेष मुआवजा जारी करने, फसल बीमा योजना में क्रॉप कटिंग के आधार पर बीमा क्लेम देने तथा बुगाला में सड़क के बीच लगे निजी सोलर कंपनी के पोल हटाने की मांग की गई।

रैली को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य फूलचंद बर्बर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि योजना को पुनः प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया तो किसान सभा और मनरेगा मजदूर संयुक्त रूप से बड़ा आंदोलन करेंगे।

कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष खलील बुडाना ने अतिक्रमण के नाम पर घरों और धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर कार्रवाई बंद करने की मांग की। वहीं माकपा के जिला सचिव राजेश बिजारणियां ने किसानों के लिए एमएसपी कानून लागू करने तथा लंबित फसल मुआवजा जारी करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष रणधीर ओला ने कहा कि फसल बीमा योजना में किसानों को क्रॉप कटिंग के आधार पर बीमा क्लेम दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर गांव-गांव जाकर किसानों को संगठित कर आंदोलन तेज किया जाएगा।

कामरेड महिपाल पुनिया ने बताया कि पातुसर निवासी छात्र नवीन कुमार के मामले में पुलिस पर अवैध हिरासत, मारपीट और मोबाइल डेटा की कथित जांच जैसे आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में पीड़ित छात्र नवीन कुमार, किसान सभा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र कुल्हरी, सुभाष बुगालिया, पार्षद अजमत अली, सुरेंद्र लांबा, विजय यादव, बिलाल कुरैशी, इब्राहिम, कमर इलाही, मोहम्मद अली, नौजवान सभा जिला महासचिव योगेश कटारिया, एसएफआई जिला अध्यक्ष आशीष पचार, साबिर भाटी, अमित शेखावत, आकाश धनखड़, शाहिद चैनपुरा, साहिल खान, सुरेश पूनिया, गुलाब भूरिया, गोहर खान, रोहितास महला, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिलायच, शेर मोहम्मद, जयपाल महला, असलम खान, मंजूर अली, सोयब खान, नरेंद्र सिंह, दीपक रामपुरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles