बावड़ी में डीजे से बिजली केबल टूटी, चालक फरार
इलाके की बिजली गुल, विद्युत विभाग ने आपूर्ति बहाल की
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत बावड़ी में एक शादी समारोह के दौरान डीजे चालक की कथित लापरवाही से बिजली लाइन की केबल टूटकर आम रास्ते में गिर गई। इस घटना के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, डीजे चालक बावड़ी में एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब डीजे वाहन को ले जाया जा रहा था, तो उसकी अधिक ऊंचाई के कारण बिजली की केबल उसमें अटक गई। इसके परिणामस्वरूप केबल टूटकर नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग का लाइनमैन तुरंत मौके पर पहुंचा। लाइनमैन ने क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की मरम्मत की और जल्द ही इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। लाइनमैन ने बताया कि डीजे वाहन और उसके चालक की पहचान कर ली गई है। इस मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235643


