एसबीआई स्थापना दिवस पर ग्राम सेवा परियोजना के तहत साइकिल एवं ओजस छात्रवृत्ति वितरण
एसबीआई स्थापना दिवस पर ग्राम सेवा परियोजना के तहत साइकिल एवं ओजस छात्रवृत्ति वितरण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बडागांव मे एसबीआई फाउंडेशन एवं अर्पण सेवा संस्थान द्वारा संचालित ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत एसबीआई स्थापना दिवस के अवसर पर एसबीआई शाखा, बड़ागांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक श्री अनिल डागर द्वारा ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत विद्यालय आवागमन की सुविधा हेतु 5 मेधावी छात्राओं को साइकिल तथा 5 मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘ओजस छात्रवृत्ति’ वितरित करवाई गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करना उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बालिकाओं को साइकिल उपलब्ध कराने से उनकी विद्यालय तक पहुंच सुगम होगी, वहीं ओजस छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। एसबीआई फाउंडेशन की ग्राम सेवा परियोजना शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235643


