धोद में देर रात अज्ञात जानवर का हमला:7 मवेशियों की मौत, 5 घायल; पशुपालकों में दहशत, बोले- निगरानी बढ़ाई जाए
धोद में देर रात अज्ञात जानवर का हमला:7 मवेशियों की मौत, 5 घायल; पशुपालकों में दहशत, बोले- निगरानी बढ़ाई जाए
धोद : धोद क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात जानवर के हमले में सात पशुओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इन घटनाओं से पशुपालकों में दहशत का माहौल है। पहली घटना रामबक्सपुरा गांव में किसान गोपाल के खेत में हुई। यहां अज्ञात जानवर के हमले से भेड़ की मौत हो गई और दो भेड़ें घायल हो गईं।
दूसरी घटना धोद कस्बे के पावर हाउस के पीछे हुई। सलीम के घर में बंधी 6 बकरियों की मौत हो गई, जबकि दो बकरियां और भेड़ घायल हो गईं। घटनाओं की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल पशुओं को संभाला। सूचना के बाद वेटरनरी डॉक्टर भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पशुओं का उपचार किया।
इन घटनाओं के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और अज्ञात जानवर का पता लगाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235570


