सिंघाना में नौ दिवसीय रामकथा का शुरू:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, कथावाचक बोले- मानव कल्याण में हर व्यक्ति निभाए भागीदारी
सिंघाना में नौ दिवसीय रामकथा का शुरू:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, कथावाचक बोले- मानव कल्याण में हर व्यक्ति निभाए भागीदारी
सिंघाना : सिंघाना कस्बे के हरिदास मंदिर परिसर में मंगलवार को नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ हुआ। गोवर्धन से आए कथावाचक पंडित राघव चतुर्वेदी के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कथा का शुरू किया गया। कथा के शुभारंभ से पूर्व हरिदास मंदिर परिसर से एक कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश स्थापित कर रामकथा का विधिवत शुरू हुआ।
पंडित राघव चतुर्वेदी ने बताया- यह रामकथा ईच्छापूर्ण बालाजी महाराज के आशीर्वाद से शुरू की गई है। नौ दिनों के बाद 10 जुलाई को हवन पूर्णाहुति के साथ इसका समापन होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गौ सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है और गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कथावाचक ने प्रत्येक व्यक्ति से जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में शुद्ध और शाकाहारी होना चाहिए, ताकि ईश्वर की कृपा बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने और कथा सुनने मात्र से मन पवित्र होता है।
इस अवसर पर अजय कुमार, संदीप कुमार, बाबूलाल, दीपेश कुमार, नरेश कुमार, अमलेश नेहरा, रेखा जांगिड़, रामकला देवी, झुमरी, सपना देवी, राकेश देवी, पूनम, झीना देवी, शारदा देवी, इंदु स्वामी, निर्मला सैनी, ऊषा तंवर, शर्मिला देवी, बाला देवी, अनिता सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235570


