[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाय बचाने के प्रयास में ऑटो पलटा, पांच घायल:गर्भवती महिला का ममता कार्ड बनवाने जा रहे थे परिजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गाय बचाने के प्रयास में ऑटो पलटा, पांच घायल:गर्भवती महिला का ममता कार्ड बनवाने जा रहे थे परिजन

गाय बचाने के प्रयास में ऑटो पलटा, पांच घायल:गर्भवती महिला का ममता कार्ड बनवाने जा रहे थे परिजन

चूरू : चूरू में खण्डवा-चूरू रोड पर बुधवार सुबह एक ऑटो गाय को बचाने के प्रयास में पलट गया। इस हादसे में पति-पत्नी सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह घटना उस समय हुई जब ऑटो ड्राइवर रामलाल गाय को बचाने की कोशिश कर रहा था। अचानक सड़क पर गाय आने से संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार सभी लोग खण्डवा गांव से चूरू आ रहे थे।

घायलों में सरदारशहर के वार्ड 53 निवासी भावना, गर्भवती पूजा (24), डेढ़ माह का लोकेश, पांच वर्षीय दीवांशी और ताराचंद शामिल हैं। भावना ने बताया कि वे गर्भवती पूजा का ममता कार्ड बनवाने के लिए चूरू के डीबी अस्पताल जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे एक बोलेरो सवार ने सभी घायलों को डीबी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गर्भवती पूजा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने इस दुर्घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी है।

Related Articles