नेमीचंद रॉयल रेलवे पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बने:चिराना में सर्व समाज ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को प्रेरणा मिलेगी
नेमीचंद रॉयल रेलवे पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बने:चिराना में सर्व समाज ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को प्रेरणा मिलेगी
चिराना : चिराना कस्बे में भारतीय रेलवे पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित नेमीचंद रॉयल का सर्व समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह पुराने बाजार स्थित लाल गट्टे पर हुआ। बोदू राम रॉयल के पुत्र नेमीचंद रॉयल के चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने लाल गट्टे पर एकत्रित होकर नेमीचंद का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर समाजसेवी विनोद परियाल ने कहा कि नेमीचंद की यह सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने स्थानीय युवाओं को इस उपलब्धि से सीख लेकर आगे बढ़ने और विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह में उपसरपंच मोहम्मद इकबाल शेख, आनंद सिंह शेखावत, मनोज कल्याण, संजय बारी, राजेश भार्गव, आदिल खान, सत्यनारायण सैन, शायर चंदेल, सुनील कुमावत और सुभाष चन्द्र वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशियां बांटी। सभी ने चयनित सब-इंस्पेक्टर नेमीचंद रॉयल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235482

