चिड़ावा में बेहोश मिले युवक की मौत:शिनाख्त में जुटी पुलिस, झुंझुनूं में इलाज के दौरान तोड़ा गम
चिड़ावा में बेहोश मिले युवक की मौत:शिनाख्त में जुटी पुलिस, झुंझुनूं में इलाज के दौरान तोड़ा गम
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के गौरव पथ पर मंगलवार को बेहोशी की हालत में मिले एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसके कारण शव को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
अचेत पड़े युवक को अस्पताल लेकर आई एंबुलेंस
मंगलवार शाम को एंबुलेंस 108 को चिड़ावा के गौरव पथ पर एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। एंबुलेंस 108 के चालक बंटी नूनिया और ईएमटी अंकित निर्मल तुरंत मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को राजकीय उप जिला अस्पताल ले गए।
झुंझुनूं में इलाज के दौरान मौत
राजकीय उप जिला अस्पताल में डॉ. मनोज जानू और डॉ. नरेंद्र तेतरवाल ने व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। झुंझुनूं में उपचार के दौरान ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 40 से 50 साल के बीच लग रही है। पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2235485

