चिड़ावा में नामदेव समाज की बैठक:दिल्ली में महारैली की तैयारियों पर चर्चा, शामिल होने का आह्लान
चिड़ावा में नामदेव समाज की बैठक:दिल्ली में महारैली की तैयारियों पर चर्चा, शामिल होने का आह्लान
चिड़ावा : चिड़ावा के मान नगर में नामदेव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दिल्ली में होने वाली आगामी महारैली की तैयारियों और उसकी रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
दिल्ली में महारैली को लेकर विस्तार से चर्चा
रोहिल्ला टांक क्षत्रिय महासभा दिल्ली के प्रधान दयानंद रोहिल्ला बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने चिड़ावा तहसील नामदेव समाज के पदाधिकारियों को दिल्ली महारैली के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रधान रोहिल्ला ने समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में महारैली में शामिल होने का आह्वान किया।
दिल्ली से आए प्रतिनिधिमंडल में प्रधान दयानंद रोहिल्ला के साथ महासचिव राजवीर सिंह रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह रोहिल्ला और सचिव चंद्र प्रकाश रोहिल्ला भी मौजूद थे।
ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता चिड़ावा नामदेव समाज के अध्यक्ष अशोक रोहिल्ला ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद रोहिल्ला, मानसिंह टेलर, नरेश लखमरा, डॉक्टर हिमांशु, विनोद गिरधर, पवन पांडला, संतलाल रोहिल्ला और उमेश कुमार टेलर उपस्थित रहे।
महारैली को सफल बनाने का संकल्प लिया
इसके साथ ही पिलानी से नामदेव समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रेम कुमार, राजेंद्र लखमरा, भगवान दास कश्यप और सुनील कुमार सहित अनेक समाज बंधु भी बैठक में एकत्रित हुए। बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर दिल्ली महारैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2235453


