[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर में 14 परिवारों को मिले आवासीय पट्टे, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

ग्रामीण सेवा शिविर में 14 परिवारों को मिले आवासीय पट्टे, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

ग्रामीण सेवा शिविर में 14 परिवारों को मिले आवासीय पट्टे, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : मंडावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भीखनसर में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आया। शिविर के दौरान 14 पात्र परिवारों को उनके आवासीय मकानों के पट्टे जारी कर वितरित किए गए।

शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी मंडावा विश्वामित्र मीणा ने मौके पर ही लाभार्थियों को आवासीय पट्टे सौंपे। पट्टे मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों से लंबित मांग अब पूरी हुई है। आवासीय पट्टा मिलने से उन्हें अपने मकान पर कानूनी अधिकार मिल गया है और भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी आसानी होगी।

शिविर में आवासीय पट्टा वितरण कार्य को सफल बनाने में उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, विकास अधिकारी अमित चौधरी, तहसीलदार बिसाऊ शेर सिंह राठौड़, ग्राम पंचायत प्रशासक शीशराम एवं ग्राम विकास अधिकारी विजेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।

Related Articles