[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकुमार बोयल बने अग्निवीर, बचपन का सेना में जाने का सपना हुआ साकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

राजकुमार बोयल बने अग्निवीर, बचपन का सेना में जाने का सपना हुआ साकार

राजकुमार बोयल बने अग्निवीर, बचपन का सेना में जाने का सपना हुआ साकार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

बाय : देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का जज्बा रखने वाले बाय निवासी राजकुमार बोयल ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर अपने सपने को साकार कर लिया है। सामान्य मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजकुमार का बचपन से ही भारतीय सेना में जाने का सपना था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और परिवार के सहयोग से पूरा किया।

राजकुमार बोयल का चयन भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट में अग्निवीर पद पर हुआ है। उनकी ट्रेनिंग 1 जुलाई से रेजिमेंट मुख्यालय रामगढ़, झारखंड में शुरू होगी। ट्रेनिंग के लिए रवाना होने से पहले परिवार और ग्रामीणों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पिता विनोद बोयल, माता सहित परिवारजनों ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर राजकुमार को शुभकामनाओं के साथ विदा किया। प्रदीप कुलहरी, रवीन्द्र बोयल और महीपाल नेहरा सहित अन्य लोगों ने भी अग्निवीर बनने पर खुशी जताई।

भाजपा नेता राजेश कटेवा ने मिठाई भेजकर और माल्यार्पण करवाकर राजकुमार की सफलता पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजकुमार की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।

Related Articles