एबीवीपी गुढ़ा गौड़जी नगर सम्मेलन संपन्न, विश्वास शर्मा बने नगर मंत्री
एबीवीपी गुढ़ा गौड़जी नगर सम्मेलन संपन्न, विश्वास शर्मा बने नगर मंत्री
गुढ़ागौड़जी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झुंझुनूं जिले के गुढ़ा गौड़जी नगर में नगर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी और जिला संयोजक नितेश तिवाड़ी बजावा का प्रवास रहा। कार्यक्रम में बलवीर सैनी ने विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति और संगठन की यात्रा के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद छात्र समुदाय के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में लगातार कार्य करता है।
जिला संयोजक नितेश तिवाड़ी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील और एकता के ध्येय के साथ युवाओं में राष्ट्रीय भावना का संचार करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन छात्र समस्याओं के समाधान के लिए समाज की सहभागिता के साथ कार्य करता है और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित छात्र शक्ति तैयार कर रहा है।
सम्मेलन के दौरान जिला संयोजक नितेश तिवाड़ी ने वर्ष 2026-27 के लिए नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें विश्वास शर्मा को नगर मंत्री, डायर प्रिंस और लक्ष्य सिंह शेखावत को सह मंत्री बनाया गया।
इसके अलावा दीपेंद्र सिंह दीपपुरा को खेलो भारत संयोजक, आशीष चौधरी को सह संयोजक, विनय गुप्ता को स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट संयोजक, दिव्यांशु लूनिया को सह संयोजक, सुमित शर्मा को कार्यालय मंत्री और राहुल कुमावत को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया। नगर सम्मेलन में बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सचिन रुहेला को स्टूडेंट्स फॉर सेवा संयोजक, अभय प्रताप सिंह को सह संयोजक, अभिषेक महारानियां को छात्रावास संयोजक, नीरज और अंकित कुमावत को सह संयोजक, योगेश कश्यप को एनसीसी संयोजक बनाया गया। वहीं पुष्पेंद्र, अंकित, हेमंत और लक्की चौधरी को नगर कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2233114


