सादुलपुर के वार्ड 13 में कम वॉल्टेज से आमजन परेशान:महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी;ट्रांसफार्मर-तार बदलने की मांग
सादुलपुर के वार्ड 13 में कम वॉल्टेज से आमजन परेशान:महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी;ट्रांसफार्मर-तार बदलने की मांग
सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड नंबर 13 में पिछले दो महीने से कम वॉल्टेज लाइट की समस्या से परेशान महिलाओं ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद भगवानी देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने विभाग के कार्यालय पर नारेबाजी की और करीब दो घंटे तक धरना दिया।
भीषण गर्मी से आमजन हो रहे परेशान
प्रदर्शनकारी महिलाओं, जिनमें छोटी बानो, आसमान, साजिदा, राबिया, सावित्री सोनी, नूरबानो, भतेरी, सायरा और सीमा शामिल थीं, ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बेहद कमजोर है। लगभग 70 घरों में कम वोल्टेज की बिजली आने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बोलीं-कई उपकरण हो चुके हैं खराब
महिलाओं ने यह भी बताया कि कम वोल्टेज के कारण कूलर, फ्रिज सहित अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। कई उपकरण खराब भी हो चुके हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले के अधिकांश परिवार मजदूरी करके जीवनयापन करते हैं, और बार-बार उपकरण खराब होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
महिलाओं ने बिजली विभाग को एक लिखित ज्ञापन सौंपा। इसमें मोहल्ले में नया ट्रांसफार्मर लगाने, जर्जर तारों को बदलने और डिम लाइट की समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान करने की मांग की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233048


