भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 135वां एपिसोड
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 135वां एपिसोड
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित गुरु इंटरप्राइजेज, बिसाऊ रोड चूरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, गणेश उत्सव में स्थानीय शिल्पकारों को प्रोत्साहन देने और देश की प्रगति से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, जिला प्रवक्ता सुशील लाटा, महेश मिश्रा, विजय शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोपाल बालन, महावीर पंचारिया, राकेश ओझा, जयपाल सिंह टेकनेत, हरीश वर्मा, दीनदयाल खारड़िया, विष्णु शर्मा, विनोद प्रजापत और रवि दाधीच सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आमजन और कार्यकर्ताओं को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में राकेश ओझा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231710


