नौ वीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चूरू ने जीते 6 पदक
नौ वीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चूरू ने जीते 6 पदक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गोवा में आयोजित ‘9 वीं एशिया अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ में चूरू जिले के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल का लोहा मनवाते हुए 6 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में मिली जीत से जिले भर में जश्न का माहौल है। टीम के कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में चूरू के कनिष ढुकिया ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए शानदार स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, शौर्य मित्तल, रयान खान और सोयल खान ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा, मोहम्मद असद पठान और नमन ने कड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक कामयाबी पर खिलाड़ियों के परिजनों और खेल प्रेमियों की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231710


