नवलगढ़ स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह संपन्न
मुरली मनोहर चौबदार पुनः बने प्रधान, महेश कुमार मार्शल को मिली सचिव की जिम्मेदारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नवलगढ़ का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह रविवार को स्थानीय संघ कार्यालय, पोद्दार कॉलेज के पास डेरा वाली ढाणी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.ओ. स्काउट महेश कुमार कालावत रहे, जबकि अध्यक्षता जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा ने की।
अधिवेशन में गत वर्ष की गतिविधियों का प्रतिवेदन लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया ने प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने ध्वनि मत से पारित किया। कोषाध्यक्ष दशरथ लाल सैनी ने बजट प्रस्तुत किया, जिसकी भी पुष्टि की गई।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने जा रहे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आत्माराम सहित एडीसी गाइड संतोष मुंड और पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सेन का सम्मान किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में मुरली मनोहर चौबदार को पुनः नवलगढ़ स्काउट गाइड संघ का प्रधान चुना गया। महेश कुमार मार्शल को सचिव तथा रूक्मानंद खत्री को सह सचिव चुना गया। उप प्रधान पद पर पंकज शाह, रामावतार बील एवं दीपचंद पवार पुनः निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर एडवांस कोर्स पूर्ण करने वाले स्काउटर महेश कुमार सैनी एवं बलवीर सिंह दूत को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्काउटिंग-गाइडिंग के विस्तार और युवाओं में सेवा भावना विकसित करने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि महेश कुमार कालावत ने कहा कि आपसी सहयोग और सामंजस्य से संगठन के लक्ष्य पूरे होते हैं। जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2231689


