सीकर में एक्टिवा से ड्रग्स की होम-डिलीवरी करते 2-तस्कर गिरफ्तार:नशीले पदार्थ MD ड्रग्स की बरामद, पुलिस ने स्कूटी की जब्त
सीकर में एक्टिवा से ड्रग्स की होम-डिलीवरी करते 2-तस्कर गिरफ्तार:नशीले पदार्थ MD ड्रग्स की बरामद, पुलिस ने स्कूटी की जब्त
सीकर : सीकर में शहर और आसपास इलाकों में नशीले पदार्थ की होम डिलीवरी करने वाले 2 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उद्योग नगर थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ MD के 2 सप्लायर्स को शनिवार को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 4 ग्राम MDMA बरामद की है। आरोपी एक्टिवा स्कूटी से कोचिंग एरिया की गलियों में नशीले पदार्थ MDMA की सप्लाई करते थे।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- शिक्षा नगरी सीकर में स्टूडेंट्स को नशे से बचाने के लिए ऑपरेशन एंटी वेनम चलाया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि सीकर जिले से बाहर से MDMA लाकर यहां सप्लाई कर रहे थे। दोनों आरोपियों से नशीले पदार्थ MDMA की बिक्री करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।
उद्योग नगर पुलिस थाने के CI राजेश बुडानिया ने बताया- झुंझुनूं जिले के रामपुरा निवासी प्रवीण कुमावत और सीकर के गुरारा निवासी महिपाल गुर्जर को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया है।
स्टूडेंट्स को कर रहे जागरूक
CI राजेश बुडानिया ने बताया- पुलिस अब आरोपियों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है कि ये माल कहां से लाते थे और इनके तार किन-किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं? गौरतलब है कि सीकर को नशा मुक्त सीकर बनाने के लिए हर स्कूल-कोचिंग में विशेष सेमिनार हो रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2231639


