श्याम स्वर्णकार को राज्य स्तरीय सम्मान मिला:श्रीगंगानगर में ‘सेवा रत्न सम्मान 2026’ से नवाजा गया
श्याम स्वर्णकार को राज्य स्तरीय सम्मान मिला:श्रीगंगानगर में 'सेवा रत्न सम्मान 2026' से नवाजा गया
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की सामाजिक संस्था ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार को श्रीगंगानगर में ‘सेवा रत्न सम्मान 2026’ से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें रविवार को अग्रवाल ट्रस्ट सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह एसबी ट ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था। राजस्थान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद टाक मुख्य अतिथि थे।
सांसद कुलदीप इंदोरा और ग्रुप के चेयरमैन रवि चमड़िया ने श्याम स्वर्णकार को यह सम्मान प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान पिछले 16 वर्षों से समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए दिया गया है। इस समारोह में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231626


