[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बंद मकान से 27 कार्टन अवैध शराब बरामद:12 साल से बंद मकान में मिली खेप, मालिक की तलाश में जुटी रतनगढ़ पुलिस

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

बंद मकान से 27 कार्टन अवैध शराब बरामद:12 साल से बंद मकान में मिली खेप, मालिक की तलाश में जुटी रतनगढ़ पुलिस

बंद मकान से 27 कार्टन अवैध शराब बरामद:12 साल से बंद मकान में मिली खेप, मालिक की तलाश में जुटी रतनगढ़ पुलिस

रतनगढ़ : चूरू की रतनगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालपुर गांव में एक बंद मकान से 27 कार्टन अवैध शराब जब्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रतनगढ़ थाना के एएसआई रामनिवास मीणा, जो मामले की जांच कर रहे हैं, ने बताया कि मालपुर निवासी अनिल मेघवाल ने पुलिस को सूचना दी थी। अनिल का मकान पिछले 12-13 साल से बंद पड़ा था।

अनिल मेघवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी रणजीत मेघवाल ने इस सूने मकान का फायदा उठाकर अंदर अवैध शराब छुपाकर रखी है। सूचना मिलते ही ड्यूटी ऑफिसर एएसआई भंवर सिंह और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान की तलाशी ली, तो रसोई घर के अंदर से 27 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। इसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह शराब किसकी है और इसका मालिक कौन है।

Related Articles