[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मन की बात से मिलती है जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : महर्षि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

मन की बात से मिलती है जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : महर्षि

मन की बात से मिलती है जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : महर्षि

रतनगढ़ : रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने रविवार को स्थानीय मैट्रिक्स कंप्यूटर सेंटर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड कार्यकर्ताओं एवं विधार्थियों के साथ सुना। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि “मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला प्रेरणादायी संवाद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के उन अनदेखे नायकों, नवाचारों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की उपलब्धियों और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को देश के सामने लाकर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। यह कार्यक्रम हर नागरिक को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है तथा जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को अपने क्षेत्र में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रतनगढ़ विधानसभा के संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वरूप सिंह, मैट्रिक्स कंप्यूटर सेंटर के दातार सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विधार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles