ओपन एज तैराकी प्रतियोगिता में तैराकों ने दिखाया शानदार दम
ओपन एज तैराकी प्रतियोगिता में तैराकों ने दिखाया शानदार दम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर रतनगढ़ रोड़ स्थित फ़न वर्ल्ड वॉटर पार्क पर रविवार सुबह औपन एज तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फन वर्ल्ड के उसमान अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 युवक-युवतियों ने भाग लिया। इसमें एज ग्रुप 5 से 8 साल मे अशरफ ने गोल्ड मेडल, आद्विक ने सिल्वर मेडल और शौर्य ने ब्रॉनज़ मेडल हासिल किया। एज ग्रुप 9 से 12 साल मे भव्या और अभीउदय ने संयुक्त रूप में गोल्ड मेडल, अनस ने सिल्वर मेडल और अनवि ने ब्रॉनज़ मेडल हासिल किया। एज ग्रुप 13 से 60 साल मे अयान और साराह ने संयुक्त रूप मे गोल्ड मेडल, फलक ने सिल्वर मेडल और सुम्मैय्या ने ब्रॉनज़ मेडल हासिल किया। जूनियर ग्रुप फ्लोटिंग मे शौर्य ने प्रथम स्थान और भव्य चौधरी ने दितीय स्थान हासिल किया। और सीनियर ग्रुप मे डॉ राहुल कस्वां ने प्रथम स्थान और अयान खान ने दितीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक जोशी ने की। उन्होंने कहा की लगातार कोशिश करने से ही सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्किन रोग स्पेशलिस्ट डॉ अरुण वर्मा ने स्विमिंग करने के फ़ायेदे बताये और कहा की स्विमिंग बॉडी के लिए बहुत लाभदायक है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ हड्डी रोग स्पेशलिस्ट डॉ राहुल कस्वां ने कहा की जब तक पूरी स्विमिंग नहीं सीख जाओ तब तक गहरे पानी में जाने से बचना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुज्जसिम भाटी ने कहा की चुरू के लिए ये बहुत अच्छी बात है की यहाँ ग्रीसमकाल की छुट्टियों मे स्विमिंग क्लासेस चलती है और चुरू वासी इसका फायेदा उठाते है। कोच असलम खान ने बच्चों को स्विमिंग सेफ्टी के बारे मे बताया। उन्होंने कहा की कभी भी बिना लाइफ जैकेट गहरे पानी में नहीं उतरना चाहिए। विजेता सभी तैराक को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर अतिथियों ने सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों को भी भागीदारी सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। जूनियर वर्ग में दक्ष, सिराज अभीउदय, शौर्य, सलीम, आद्विक्,अवंतिका अशरफ, भाव्य,अनस अनवि और दिविजा ने भाग लिया।
वहीं, सीनियर वर्ग में तनिशक्, अयान , दक्षिता, साराह , फलक, कुश, लव राहुल जी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को फ़न वर्ल्ड वॉटर पार्क की ओर से ट्रॉफि और सेर्टिफिकेटिस प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस तैराकी प्रतियोगिता के दौरान जयप्रकाश प्रजापत्, आबिद खान, इरफान अंसारी , प्रियंका कस्वां, आवेश अंसारी, गुंजन शर्मा, मो. माजिद, अशरफ अंसारी, अमित शर्मा,
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231391


