चूरू की विधि शर्मा ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीते तीन पदक
चूरू की विधि शर्मा ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीते तीन पदक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय की होनहार निशानेबाज विधि शर्मा ने 24वीं राजस्थान राज्य राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता 14 से 29 जून, 2026 तक जयपुर के जगतपुरा स्थित ओएएसईएस शूटिंग में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज 10 मीटर, 25 मीटर एवं 50 मीटर एयर पिस्टल एवं राइफल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। चूरू के देवेन्द्र कुमार शर्मा की पुत्री विधि शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उप-युवा महिला वर्ग में स्वर्ण पदक, युवा महिला वर्ग में स्वर्ण पदक तथा सभी आयु महिला वर्ग में रजत पदक हासिल किए हैं।
विधि वर्तमान में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, चूरू की कक्षा 11 की छात्रा हैं। उनके पिता देवेंद्र कुमार शर्मा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चूरू शाखा में कार्यरत हैं, जबकि उनके दादाजी सत्यनारायण शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। विधि की इस उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय एवं जिलेवासियों में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2231386


