बबाई रात्रीकालीन क्रिकेट लीग का फाइनल आज, जीलो और भोमपुरा की टीमों में होगा मुकाबला
बबाई रात्रीकालीन क्रिकेट लीग का फाइनल आज, जीलो और भोमपुरा की टीमों में होगा मुकाबला
बबाई : बालाजी प्रीमियम लीग बबाई के तत्वावधान में बबाई बावड़ी मैदान में 15 जून से चल रही रात्रीकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार 28 जून को खेला जाएगा। फाइनल मैच में जीलो और भोमपुरा की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा।
आयोजकों के अनुसार विजेता टीम को 71 हजार रुपए नकद राशि एवं शानदार ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
इससे पहले शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में रेनवाल बनाम जीलो, पपुरना बनाम दयाल का नांगल तथा कैम्ब्रिज बनाम पपुरना की टीमों के बीच मुकाबले हुए। शानदार प्रदर्शन के बाद भोमपुरा और जीलो की टीमें फाइनल में पहुंची।
आयोजन समिति के अनिल चौटाला, रोनक गुप्ता, प्रशांत सैनी, वीर सिंह, महेश चांदेला एवं अजय जाट के निर्देशन में प्रतियोगिता अनुशासित एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जा रही है।
सेमीफाइनल मुकाबले में जीलो टीम के खिलाड़ी सोनू शेखावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया। उनके प्रदर्शन पर बबाई सरपंच प्रत्याशी कैलाश चंद्र सैनी एवं कालोटा सरपंच प्रत्याशी मामराज भार्गव की ओर से 500 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मैच में कमेंट्री की जिम्मेदारी राजेश कुमार, विराट गुर्जर, आशीष कुमार और रोनक गुप्ता ने निभाई। फाइनल मुकाबले के बाद समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता और उपविजेता टीम के साथ मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, अंपायर सहित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231382

