सुजानगढ़ में यंग्सक्लब का निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप:135 नेत्र रोगियों की हुई जांच, 43 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना, निशुल्क दवाएं भी वितरित
सुजानगढ़ में यंग्सक्लब का निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप:135 नेत्र रोगियों की हुई जांच, 43 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना, निशुल्क दवाएं भी वितरित
सुजानगढ़ : द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ की ओर से रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित हुआ। शिविर प्रभारी ललित सोनी ने बताया कि शिविर में डॉ. अपूर्व कोटिया ने 135 नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच कर 43 को ऑपरेशन के लिए चुना। इसके बाद निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण के लिए प्राइवेट हाॅस्पिटल सुजानगढ़ में किए जाएंगे। शिविर में रोगियों को निशुल्क दवा दी गई।
शिविर के उद्घाटन पर निहालचंद बगड़ा, संतोष कुमार पुष्पादेवी सेठी, डॉ. सरोज कुमार छाबड़ा, बाबूलाल सेठी, बिमल पाटनी, खुशबू, महेंद्र बाकलीवाल, खेमचंद बगड़ा, विशाल जैन, सुरेश छाबड़ा, विनोद कुमार नवहाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने शिविर के बारे में जानकारी दी।
शिविर को सफल बनाने में मुन्नालाल प्रजापत,बिमल भूतोडिया,गोपाल चोटिया, हाजी मोहम्मद, ललित सोनी, राजकुमार क्याल, रमन प्रजापत, सुशील भूतोडिया, अब्दुल लतीफ, मालचंद प्रजापत, गोपाल सोनी का सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2231387


