अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी भानीपुरा की बैठक:तारानगर राज्य सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर हुई चर्चा
अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी भानीपुरा की बैठक:तारानगर राज्य सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर हुई चर्चा
खेजड़ा : अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी भानीपुरा की बैठक स्थानीय किसान मजदूर भवन में आयोजित की गई। तहसील अध्यक्ष रामकरण भाम्भू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी दिनों में तारानगर में होने वाले किसान सभा के राज्य सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। संगठन की मजबूती और किसानों की समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
राज्य कमेटी सदस्य निर्मल कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता की बात कही।
किसान नेता चिमनाराम पांडर ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक गांव में किसान सभा की कमेटियां गठित करने और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने की संदेश दिया।
किसान नेता सांवरमल मेघवाल ने क्षेत्र में बिजली संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि कई गांवों में पिछले 15 दिनों से बिजली के पोल टूटे पड़े हैं, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके अलावा जले हुए ट्रांसफॉर्मरों की जिम्मेदारी ठेकेदारों को सौंपे जाने से किसानों से अवैध वसूली की शिकायतें भी मिल रही हैं।
किसान नेता रामकृष्ण छिम्पा ने घोषणा की कि जिलेभर में किसानों की तारामीरा फसल बीमा पॉलिसियों को निरस्त किए जाने के खिलाफ किसान सभा आंदोलन करेगी।
बैठक में आसाराम सारण, महेंद्र मेघवाल, परमेश्वर सारण, बलराम ढाका, मोतीराम, रामकारगर, सोहनराम मेघवाल, लालचंद बेद, मानाराम पोटलिया, महावीर, हाकम सिंह, हेमराज प्रजापत, निरान दास, रामदेव भाकर, मनीराम मेघवाल सहित कई किसान उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231380
