शराब के नशे में पत्नी और बच्चों को पीटा:पुलिस से भी उलझा आरोपी, कोर्ट ने किया पाबंद
शराब के नशे में पत्नी और बच्चों को पीटा:पुलिस से भी उलझा आरोपी, कोर्ट ने किया पाबंद
चूरू : चूरू सदर पुलिस ने ओम कॉलोनी में शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा करने और पुलिस से उलझने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
सदर पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि ओम कॉलोनी में एक व्यक्ति शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
वहां मौजूद महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा है। इसी दौरान आरोपी घर से बाहर निकला और पुलिस को देखकर भी उग्र हो गया। उसने गाली-गलौज करते हुए पुलिस बुलाने वालों को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुलिस टीम की ओर भी आक्रामक होकर बढ़ा।
पुलिस ने उसे काबू किया और पूछताछ की। उसने अपना नाम राकेश कुमार निवासी ओम कॉलोनी बताया। पुलिस ने उसका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया, जिसमें शराब का सेवन करना प्रमाणित हुआ।
पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित संज्ञेय अपराध की रोकथाम के मद्देनजर आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे पाबंद करवाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231574


