[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, उमड़ी भीड़:400 से अधिक मरीजों ने कराई जांच, निशुल्क दवाइयां भी मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, उमड़ी भीड़:400 से अधिक मरीजों ने कराई जांच, निशुल्क दवाइयां भी मिली

सादुलपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, उमड़ी भीड़:400 से अधिक मरीजों ने कराई जांच, निशुल्क दवाइयां भी मिली

सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड नंबर 20 स्थित नरहड़ियान पंचायत में रविवार को झाझड़िया अस्पताल के निदेशक डॉ. अरविंद झाझड़िया के नेतृत्व में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शाम 4 बजे तक 400 से अधिक महिला एवं पुरुष मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ डॉक्टर्स से परामर्श लिया।

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संजू मीणा तथा हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित यादव ने मरीजों की जांच की और आवश्यक सलाह दी। मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं, साथ ही हड्डियों के एक्स-रे भी बिना किसी शुल्क के किए गए।

डॉक्टर्स ने बताया कि जांच के दौरान अधिकांश महिलाओं में सफेद पानी (ल्यूकोरिया) और शरीर में खून की कमी (एनीमिया) जैसी समस्याएं सामने आईं। उन्हें समय पर उपचार, संतुलित आहार और नियमित जांच कराने की सलाह दी गई।

डॉ. अरविंद झाझड़िया ने बताया कि इस क्षेत्र से अस्पताल की दूरी लगभग एक से तीन किलोमीटर है, जिसके कारण विशेषकर महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मोहल्ले में ही यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, ताकि लोगों को घर के नजदीक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

शिविर की व्यवस्थाएं प्रभारी शहबाज मुगल और नंदलाल ने संभालीं। पंजीयन का कार्य कविता ने किया, जिन्होंने मरीजों का ब्लड प्रेशर (बीपी) भी जांचा।

इस शिविर को सफल बनाने में रामकला, शकील, शाहरुख, अजय बौद्ध, सरफराज और यासीन खान चौहान सहित कई अन्य लोगों ने सहयोग किया। शिविर में महिलाओं की विशेष रूप से भारी भीड़ देखी गई।

Related Articles