सीकर में महिलाओं पर लाठी से हमला:खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे परिवार से मारपीट, एक घायल
सीकर में महिलाओं पर लाठी से हमला:खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे परिवार से मारपीट, एक घायल
सीकर : सीकर के गोकुलपुरा थाना क्षेत्र में बीकानेर बाईपास पर एक टेंपो और कार की टक्कर के बाद विवाद हिंसक हो गया। टेंपो सवार युवक ने कार सवार एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। जब कार में मौजूद महिलाओं ने विरोध किया, तो पास के एक होटल से आए कुछ युवकों ने लाठियों से उनके साथ भी मारपीट की।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गोकुलपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार, कार सवार परिवार दिल्ली का निवासी है। वे खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद सालासर बालाजी जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231757


