ड्राइवर को झपकी, श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकराई:जीण माता मार्ग पर हादसा, 7-8 यात्री और पैदल राहगीर सुरक्षित
ड्राइवर को झपकी, श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकराई:जीण माता मार्ग पर हादसा, 7-8 यात्री और पैदल राहगीर सुरक्षित
रानोली : रानोली क्षेत्र में कोछोर से जीण माता जाने वाले मार्ग पर रविवार सुबह करीब 9 बजे एक इक्को कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 7 से 8 श्रद्धालु और सड़क पर पैदल चल रहा एक व्यक्ति बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना जीणमाता मंदिर से लगभग 800 मीटर पहले हुई।
सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई कार
जानकारी के अनुसार, अजमेर निवासी ये श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद जीण माता मंदिर जा रहे थे। कोछोर-जीण माता मार्ग से गुजरते समय चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार बेकाबू होकर ड्राइवर साइड से रॉन्ग साइड में चली गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।
अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय एक पैदल यात्री सड़क किनारे चल रहा था, जो समय रहते पीछे हट गया और सुरक्षित बच गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी श्रद्धालु या पैदल यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि कार की रफ्तार अधिक होती तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। श्रद्धालुओं ने सुरक्षित बचने पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2231690


