श्रीमाधोपुर में महावीर दल के पीछे सड़क पर जलभराव:सड़क मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग, ईओ बोले- जल्द होगा समाधान
श्रीमाधोपुर में महावीर दल के पीछे सड़क पर जलभराव:सड़क मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग, ईओ बोले- जल्द होगा समाधान
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में महावीर दल के पीछे बाइपास को जोड़ने वाले रास्ते पर सालों से गंदे पानी के जलभराव की समस्या बनी हुई है। नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण के बावजूद, पानी की उचित निकासी न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, सीवरेज कार्य के बाद सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गड्ढों में गंदा पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे कई बाइक चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।
वार्डवासी नानूराम सामोता ने बताया- इस मार्ग पर निजी स्कूल और कॉलेज भी स्थित हैं। इसके चलते रोजाना बड़ी संख्या में छात्रों और आम लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लंबे समय से जलभराव के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से जल निकासी की स्थाई व्यवस्था करने, सड़क की मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में, नगर पालिका ईओ का कहना है कि सीवरेज कार्य पूर्ण होते ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2231570


