नवलगढ़ में वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा:अभ्यर्थियों की तीन स्तर पर हुई जांच, 5 केंद्रों पर एग्जाम
नवलगढ़ में वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा:अभ्यर्थियों की तीन स्तर पर हुई जांच, 5 केंद्रों पर एग्जाम
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में रविवार को वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शुरू हुई। जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर कुल 10,799 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। नवलगढ़ कस्बे में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई।
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक एग्जाम
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय जांच की गई। इसमें पहचान पत्र का मिलान, मेटल डिटेक्टर से जांच और अन्य सुरक्षा औपचारिकताएं शामिल थीं। इन प्रक्रियाओं के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी की गई।
यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पारी में आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, ताकि परीक्षा समय पर शुरू हो सके। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी समय से पूर्व ही केंद्रों पर पहुंच गए, जिससे केंद्रों के बाहर चहल-पहल का माहौल बना रहा।
झुंझुनूं जिले में 34 परीक्षा केंद्र
जिला प्रशासन और परीक्षा आयोजकों ने निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। झुंझुनूं शहर में 23 और बगड़ में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2231375
