हरियाणा का डाॅक्टर निकला फर्जी आर्मी ऑफिसर बनकर आया व्यक्ति:वीडियो वायरल होने पर हुई पहचान, भिवानी के प्राइवेट हाॅस्पिटल में करता था काम, आर्मी हेडक्वार्टर से जांच जारी
हरियाणा का डाॅक्टर निकला फर्जी आर्मी ऑफिसर बनकर आया व्यक्ति:वीडियो वायरल होने पर हुई पहचान, भिवानी के प्राइवेट हाॅस्पिटल में करता था काम, आर्मी हेडक्वार्टर से जांच जारी
चिड़ावा : चिड़ावा में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी पहनकर ECHS योजना की जांच करने वाला एक फर्जी अधिकारी पकड़ा गया है। ECHS पॉलीक्लिनिक प्रभारी कर्नल दलीप सिंह शेखावत ने बताया -आरोपी की पहचान हरियाणा के भिवानी स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर के रूप में हुई है। सेना मुख्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित अस्पताल ने डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वर्दी पहनकर तीन अस्पतालों में की जांच
आरोपी 24 जून को काली कार में चिड़ावा पहुंचा था। उसने लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी पहन रखी थी और खुद को दिल्ली से आया विजिलेंस ऑफिसर बताया। चुंगी नाका और खेतड़ी रोड पर स्थित तीन निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया, गोपनीय दस्तावेज मांगे और ठगी का प्रयास भी किया। अस्पताल संचालकों को शक हुआ तो उन्होंने कर्नल दलीप सिंह शेखावत से शिकायत की। ECHS पॉलीक्लिनिक के कर्मचारी मौके पर पहुंचते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हरियाणा में वीडियो पहुंचने पर किसी व्यक्ति ने आरोपी को पहचानकर कर्नल शेखावत को सूचना दी। पूरी जानकारी आर्मी हेडक्वार्टर को भेजी गई, जो अब मामले की जांच में जुटी है। कर्नल दलीप सिंह शेखावत ने कहा – एक डॉक्टर द्वारा ऐसी फर्जी हरकत करना शर्मनाक है। सेना अपने स्तर पर जांच कर रही है, जल्द उचित कार्रवाई होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231368
