[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अडूकिया स्कूल के तीन भामाशाह होंगे सम्मानित:स्कूल के निर्माण कार्यों में किया सहयोग, 29 जून को मिलेगा ‘शिक्षा श्री’ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अडूकिया स्कूल के तीन भामाशाह होंगे सम्मानित:स्कूल के निर्माण कार्यों में किया सहयोग, 29 जून को मिलेगा ‘शिक्षा श्री’ सम्मान

अडूकिया स्कूल के तीन भामाशाह होंगे सम्मानित:स्कूल के निर्माण कार्यों में किया सहयोग, 29 जून को मिलेगा 'शिक्षा श्री' सम्मान

चिड़ावा : चिड़ावा के जमनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के तीन भामाशाहों को 29 जून को झुंझुनूं में सम्मानित किया जाएगा।इन्हें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में उनके उल्लेखनीय सहयोग के लिए ‘शिक्षा श्री’ उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सोमवार, 29 जून को होगा।

संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने बताया – सम्मानित होने वालों में शशिकांत रामगोपाल मिश्रा शामिल हैं, जिन्होंने स्कूल के प्रवेश द्वार के निर्माण में सहयोग दिया। वहीं प्रधानाचार्य प्रदीप मोदी ने स्कूल की भौतिक सुविधाओं के विकास और पुराने बालिका शौचालय के निर्माण व सुधार में योगदान दिया है।

तीसरी भामाशाह प्रतिभा स्वामी हैं, जिन्होंने विद्यालय में अन्य भौतिक सुविधाओं के विकास में योगदान दिया। इन सभी को राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा ‘शिक्षा श्री’ उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने तीनों सम्मानित भामाशाहों को बधाई देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles