[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू:पांच साल तक के बच्चों को पिलाई जा रही दवा, 21 केंद्र बनाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू:पांच साल तक के बच्चों को पिलाई जा रही दवा, 21 केंद्र बनाए

चिड़ावा में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू:पांच साल तक के बच्चों को पिलाई जा रही दवा, 21 केंद्र बनाए

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का आज से शुभारंभ हो गया है। इस अभियान के तहत शहर के 21 केंद्रों पर नवजात शिशुओं से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है। अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए चिकित्सा टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं।

पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ ने बताया- अभियान की रूपरेखा के अनुसार, पहले दिन यानी आज शाम पांच बजे तक पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक देंगी।

बच्चों और परिजनों के लिए बैठने की व्यवस्था

चिकित्सा विभाग ने इस अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उप जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरी मुस्तैदी दिखाई। अभियान शुरू होने से पहले वैक्सीनेशन बॉक्स की साफ-सफाई की गई और अन्य सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाओं की जांच की गई, ताकि वैक्सीन की गुणवत्ता बनी रहे और अभियान सुचारु रूप से चल सके। सभी केंद्रों पर बच्चों और उनके परिजनों के लिए बैठने, पेयजल और छाया की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Related Articles