दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 5 घायल:खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे थे, सादुलपुर-झुंझुनूं सड़क मार्ग पर हादसा
दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 5 घायल:खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे थे, सादुलपुर-झुंझुनूं सड़क मार्ग पर हादसा
सादुलपुर : सादुलपुर-झुंझुनूं सड़क मार्ग पर शनिवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इनमें गांव लम्बोर के पास दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में 5 लोग घायल हो गए। वहीं, गांव बेरासर छोटा में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसी।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे गांव लम्बोर के पास पहला हादसा हुआ। राजगढ़ की ओर से आ रही एक कार और झज्जर से खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी दूसरी कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार 5 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद, आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार जारी है। घायलों में से एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर किया गया है, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
उसी रात, कुछ दूरी पर गांव बेरासर छोटा में दूसरा हादसा हुआ। एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार तोड़ते हुए कमरे में घुस गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक घायल हो गया, जो वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
देखिए हादसे से जुड़े PHOTOS-



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231341


